विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अजीत जोगी, बहू ऋचा बसपा में शामिल हुईं

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के अध्यक्ष अजीत जोगी विधानसभा चुनाव में किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। जोगी के बेटे अमित ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इससे पहले अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। शुक्रवार को ही जोगी की बहू ऋचा जोगी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गईं। वे बसपा के टिकट पर अकलतरा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

मायावती का सुझाव- जोगी को एक विधानसभा तक सीमित रखना ठीक नहीं
अजीत जोगी के चुनाव न लड़ने का फैसला बसपा, जोगी कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महागठबंधन के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से यह मांग कर रहे थे कि जोगी पहले चरण में बस्तर की सीटों पर प्रचार पर फोकस करें।

अमित जोगी ने कहा- गठबंधन के बाद सबके सुझाव के बाद यह फैसला लिया गया। मायावती व अन्य सहयोगियों ने कहा कि जोगी को एक विधानसभा सीट तक सीमित रखना उचित नहीं है। उन पर पूरी 90 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी है, इसलिए पार्टी ने उन्हें चुनाव नहीं लड़ाने का निर्णय लिया

मीटिंग में शामिल नेताओं ने कहा- महागठबंधन होने के बाद जोगी की सभाओं, दौरों और प्रचार कार्यक्रमों की संख्या दोगुनी हो गई है। उनका समय 90 विधानसभाओं में सही ढंग से बांटना चाहिए। चुनाव लड़ने की स्थिति में यह संभव नहीं था।

बहू ऋचा के बसपा में शामिल होने के बाद जोगी परिवार के तीन सदस्य तीन पार्टियों में पहुंच गए। जोगी खुद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी रेणु कांग्रेस और बहू बसपा में हैं। रेणु को अकलतरा सीट से टिकट मिलने की उम्मीद है।

अकलतरा सीट से 2008 में बसपा प्रत्याशी जीता था। उनके अलावा जोगी कांग्रेस की गीतांजलि पटेल भी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

浏览协助:代理服务器和翻墙软件

肺炎疫情:美国指示国民减少聚会与外出