Posts

Showing posts from October, 2018

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अजीत जोगी, बहू ऋचा बसपा में शामिल हुईं

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के अध्यक्ष अजीत जोगी विधानसभा चुनाव में किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। जोगी के बेटे अमित ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इससे पहले अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। शुक्रवार को ही जोगी की बहू ऋचा जोगी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गईं। वे बसपा के टिकट पर अकलतरा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। मायावती का सुझाव- जोगी को एक विधानसभा तक सीमित रखना ठीक नहीं अजीत जोगी के चुनाव न लड़ने का फैसला बसपा, जोगी कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महागठबंधन के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से यह मांग कर रहे थे कि जोगी पहले चरण में बस्तर की सीटों पर प्रचार पर फोकस करें। अमित जोगी ने कहा- गठबंधन के बाद सबके सुझाव के बाद यह फैसला लिया गया। मायावती व अन्य सहयोगियों ने कहा कि जोगी को एक विधानसभा सीट तक सीमित रखना उचित नहीं है। उन पर पूरी 90 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी है, इसलिए पार्टी ने उन्हें चुनाव नहीं लड़ाने का निर्णय लिया । मीटिंग में शामिल नेताओं ने कहा -...